मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप कोई भी कार्य सोच विचार कर ही करें। यदि आपने किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह उसका फायदा उठा सकता है। आपके मन में कुछ विचार आएंगे, जिन पर आप तुरंत अमल करें। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए सोच समझकर बोलें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।