मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आप किसी से सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने जीवन शैली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी निवेश को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप अपने पिताजी से पूछकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी योजना बना सकते हैं। आप जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।