मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है,जिसके कारण जिम्मेदारियों का बोझ भी आ सकता है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। आपको राजनीति के काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है, इससे आपकी आगे की राह आसान हो जाएगी।