मकर राशि- मकर राशि का अधिपति शनि देव होते हैं। इस राशि के लोग अनुशासित, कर्मठ और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं। कठिन परिश्रम और धैर्य के बल पर ये अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इनके लिए नीला और काला रंग शुभ माना जाता है तथा नीलम धारण करना लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज परिवार का सहयोग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कई जिम्मेदारियां एक साथ आने के बावजूद आप उन्हें अच्छी तरह निभा पाएंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे और अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।