मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को कल पर टालने से बचें। जो जातक नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखें, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती हैं। आपकी तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी।