मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन लेनदेन के मामले में आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने गुस्से के कारण अतिउत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनसे आप घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। व्यापारियों को किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना काफी धन गंवा सकते हैं। आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा।