मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको कारोबार को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और किसी सरकारी संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और किसी सरकारी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के काम में ना लगाएं।