मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे थे, तो वह आज पूरी हो सकती है। आपको अपने परिजनों के साथ अपनी कुछ समस्याओं को साझा करने का भी मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा, जिसकी आपको लंबे समय से चिंता सता रही थी।