मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह आपको समस्या देगा। घर में कोई जरूरी निर्णय लेने से पहले आपको वरिष्ठ सदस्यों की राय की आवश्यकता होगी। आप यदि किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपको उनके कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।