मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी से मांग कर कोई वाहन चलाया,तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए रिसर्च में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको अपनी छोटे मोटे लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा।