मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने बॉस से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी मे कार्यरत लोगों की अच्छी छाप रहेगी, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके सहयोगी कामों में उनका पूरा साथ देंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
उपाय
मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।