मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन उसके लिए आपको कमर कसकर मेहनत करनी होगी। बिना मेहनत के कोई फल प्राप्त नहीं हो सकता। इस बात को ध्यान में रखें। नौकरी में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे से काम करें और किसी से उल्टा सीधा ना बोलें। थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आज कहीं किसी खास दोस्त से मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं और उनके साथ किसी मंदिर में जाकर मन की शांति प्राप्त करेंगे। आप जिन से प्यार करते हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी शादी की बात भी चल सकती है।