मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी निवेश को करने के लिए आप सलाह मश्वरा कर सकते हैं। कामकाज के लिए सोच विचारकर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई सपना पूरा होता दिख रहा है और आप अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सभी के साथ प्रेम सहयोग की भावना बनाए रखेंगे, जिससे आपके साथी भी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी मेहनत से कामों को समय से पूरा करके देंगे, जिसके लिए उन्हें शाबाशी भी मिल सकती है।