मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और सामाजिक कार्यों में आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।