फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Wed, 01 Jul 2026 05:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Makar Rashifal: आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में वृद्धि के संकेत उत्साह बढ़ाने वाले हैं। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील अब पूरी हो सकती है और इसका लाभ आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन
30 जून का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के लोग अनुशासित, कर्मठ और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं लेकिन जो सफलता प्राप्त करते हैं वह लंबे समय तक बनी रहती है। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। ये योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। काली उड़द, तिल या लोहे की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में वृद्धि के संकेत उत्साह बढ़ाने वाले हैं। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील अब पूरी हो सकती है और इसका लाभ आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा निभाना जरूरी होगा, क्योंकि आपकी बात का उनके जीवन में विशेष महत्व है। घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को हर गतिविधि पर नजर बनाए रखनी होगी। विरोधियों की गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखना समझदारी होगी।

Weekly Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
Shani Gochar 2026: 27 जुलाई से बदलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या की चाल, शनिदेव देंगे राहत या बढ़ाएंगे परीक्षा?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें