मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में आपको यदि किसी काम को लेकर अपने जूनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी में कार्यरत लोग अपने आवश्यक कामों में ढील ना दे, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह आपका काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।