मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गलती हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।