मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसके लिए आप अपने परिजनों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते निपटाना होगा,नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को अपनाना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।