मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। आपको कुछ नए इन्वेस्टमेंट करने का मन करेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।