मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था,तो वह भी सुलझ सकता है,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें,नहीं तो आप किसी को कोई अच्छी बात भी बोलेंगे,तो वह भी उन्हें बुरी लग सकती है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।