मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी भी बड़े निवेश को करने से बचना होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि आज कोई कलह उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें और बातचीत करके उसको निपटने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप व्यस्त रहने के कारण अपने बाकी कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आप किसी से धन उधार न लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें अपने आंख- कान खोलकर रखें।