मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेंगे। विद्यार्थियो को अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने प्रियजनों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियों का बोझ डाला जा सकता है,जिनसे आपको घबराना नहीं है।