मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र में किसी काम के पूरा होने पर विश्वास बनाए रखेंगे। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए अपने गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि आपने दूसरों से कुछ ज्यादा उम्मीद लगाई है, तो वह आज पूरी नहीं होंगी। आप धन संबंधित किसी मामले में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज दूर होगी।