मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अध्ययन व आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका मन भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। किसी कानून मामले में आपको जीत मिलेगी। आज आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा तभी आपको मान सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है आपके व्यवसाय में आप कोई फैसला जल्दबाजी में न लें और यदि कोई योजना बनाएंगे उसमें भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।