मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे, तो सही समय आने का इंतजार करें। लेनदेन से संबंधित मामलो में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ तालमेल बनाकर चलें, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।