मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपने किसी मकान, दुकान आदि को लेने का सोचा है, तो उसके लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष आपको धन का लाभ मिलेगा। आपको अपने कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।