मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है और जीवनसाथी के करियर में यदि समस्या चल रही थी, तो उसको लेकर आपको चिंता बनी रहेगी। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। परिवार में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी नुकसान के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।