मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आएगा। आपको ऑफिस के कामो को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की कोशिश करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पारिवारिक कामों को लेकर बातचीत करेंगे। आपके परिवार में बड़े सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी अजनबी से धन का लेन-देन ना करें, नहीं तो इसमें आपका धन फंसने की संभावना है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।