मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना अच्छा रहेगा। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा। आप उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।