मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।