मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ था, तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा व आपका अपने पार्टनर के प्रति प्रेम और गहरा होगा। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उसमें आपको परेशानी होगी। आप अपनी संतान के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ मे आने से आप की व्यग्रता बढ़ सकती है।