मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके मन मे प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने दोस्तों को सहकर्मियों पर पूरा विश्वास बनाए रखना होगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओ को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।