मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक विषयों में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको औद्योगिक मामलों में तेजी दिखानी होगी और सभी के साथ सहयोग व सम्मान बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।