मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी अपने परिजनों से रिश्तो में मजबूती आएगी। यदि अभी कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ किसी जनसमर्थन के कार्य को करने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी मित्र से कोई धन संबंधित सूचना प्राप्त हो सकती है।