मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें और किसी नये काम को करने से आज आपको बचना होगा। परिजनों के साथ आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश में परेशान हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। आपकी आज किसी पुराने मित्र से लंबे समय मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने हैं और साझेदारी में किसी काम को करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करें।