मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपको व्यापार में यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आपको कोई अजनबी सलाह दे, तो आप उस सलाह पर बिल्कुल ना चले। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।