मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। कामकाज को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए अब मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार में किसी सदस्य को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।