मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई मदद प्राप्त होती दिख रही है। आपका अपना आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।