मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ना होगा। कुछ नए लोगों लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की रुचि आज बढ़ेगी। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आप सबके साथ व सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।