मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन किसी निवेश संबन्धी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। व्यापार में आज का दिन प्रभावी रहेगा और मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आप चुपचाप अपने कामों में आगे बढ़ेंगें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय अपने स्वभाव में नम्रता बनाए रखें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आपका कोई काम पूरा हो सकता है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति को देखकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह चिंता आपकी काफी हद तक समाप्त होगी।