मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि में वृद्धि बढ़ाने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। परिजनों का आप भरोसा जीतेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन दिया है, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा।