मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आपका किसी मकान, दुकान और वाहन आदि को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होती दिख रही है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।