मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक योजनाओं को बल मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और आपकी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आपको जीत मिलेगी। आप अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।