मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आपको कामों में एक नई पहचान मिलेगी और आपके बॉस भी हैरान रहेंगे। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर बातचीत हो सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई बहन आपसे यदि किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करें, तो आप उचित सलाह अवश्य दें। आपको किसी से कोई धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है।