मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। परिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में सोच समझकर बोलना होगा।