Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज खर्च सोच-समझकर करें और दिखावे से दूर रहें। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कुंभ राशि पर शनि ग्रह का आधिपत्य माना जाता है, जिन्हें कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक कहा जाता है। मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही परिणाम देते हैं। इसी प्रभाव के कारण कुंभ राशि के जातक समझदार, आगे की सोच रखने वाले और स्वतंत्र विचारधारा वाले होते हैं। वे दोस्ती में ईमानदार और भरोसेमंद साबित होते हैं, हालांकि निजी जीवन में कभी-कभी खुद में ही सीमित रहना पसंद करते हैं।
आज का राशिफल
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज खर्च सोच-समझकर करें और दिखावे से दूर रहें। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए संयम रखें। मित्रों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। परिवार में विवाह से जुड़ी चर्चा पक्की हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।