कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा, लेकिन अत्यधिक काम के कारण थकान में कमजोरी रहने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्यों से भी आपकी कहासुनी हो सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें, नहीं तो उससे आपको गलती होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।