कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग अलग सोच रखने वाले, रचनात्मक और भविष्य को लेकर सजग होते हैं। इन्हें नए विचार, तकनीक और बदलाव बेहद पसंद होते हैं। इस राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं, जबकि कुछ मान्यताओं में राहु का भी प्रभाव बताया जाता है। ये समाज के लिए कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं और अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करते हैं। ये स्वतंत्रता पसंद होते हैं और अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहते हैं। दोस्ती में ये वफादार होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करते। आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी रिश्तेदार के घर किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।
Numerology: इन मूलांक वालों से भूलकर भी न लें पंगा, ये दुश्मनी में नहीं करते समझौता