फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए राहत भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 05 Apr 2026 05:11 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन सेहत के लिहाज से आपके लिए राहत भरा रहेगा। मन भी पहले की तुलना में शांत और स्थिर महसूस करेगा।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि -  कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह माने जाते हैं (कुछ मतों में राहु का भी प्रभाव माना जाता है)। इस राशि के लोग प्रगतिशील सोच रखने वाले, रचनात्मक और अलग नजरिया अपनाने वाले होते हैं। इन्हें नई तकनीक, नवाचार और बदलाव पसंद होते हैं। कुंभ राशि के जातक समाज के लिए कुछ नया और बेहतर करने की इच्छा रखते हैं और अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करते हैं। ये स्वतंत्रता पसंद होते हैं और अपने तरीके से जीवन जीना चाहते हैं। दोस्ती के मामले में ये वफादार होते हैं, लेकिन अपनी निजी भावनाएं आसानी से व्यक्त नहीं करते। कभी-कभी ये दूसरों से अलग या थोड़े अजीब लग सकते हैं, लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी खासियत होती है।  आज का राशिफल
विज्ञापन


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सेहत के लिहाज से आपके लिए राहत भरा रहेगा। मन भी पहले की तुलना में शांत और स्थिर महसूस करेगा। पिताजी की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि उनकी सलाह आज आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। अगर किसी बात को लेकर आपका मन परेशान था, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है।



Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
विज्ञापन
विज्ञापन

Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें