कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में भी आपको प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में भी वृद्धि होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी सेहत कमजोर रहने से आपका मन परेशान रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको माताजी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।